फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pollythin find in godown

गोदाम पर प्रशासन का छापा, छह क्विंटल पालीथिन जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
pollythin find in godown
अमरोहा। पॉलिथीन जब्ती अभियान में शनिवार को प्रशासनिक तंत्र ने बड़ी कार्रवाई की है। रिक्शे पर लदी पॉलिथीन के सहारे गोदाम तक पहुंचने में कामयाबी मिली है। वहां पर लगभग छह क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई। गोदाम के मालिक पर 50 हजार जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

एसडीएम इंद्रनंदन सिंह को शनिवार सुबह नौ बजे एक व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन गोदाम के पास से रिक्शे पर पॉलिथीन ले जाने की सूचना दी। जिस पर वह मौके पर पहुुंचे। एक रिक्शे वाले को रोका। उसके साथ एक व्यक्ति भी था। उन्होंने पूछताछ की। हालांकि रिक्शा चालक और वह व्यक्ति कुछ खास जानकारी नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि मेरा काम केवल पहुंचाना है। माल दिल्ली से आया। कई लोगों का पॉलिथीन और उससे निर्मित अन्य सामान हैं। रिक्शा चालक ने भी बताया कि केवल किराया मिलता है। इसके बाद उन्होंने पुलिस और नगर पालिका ईओ को जानकारी दी। एसडीएम ने उस व्यक्ति को अपने वाहन में बैठा लिया। इसके बाद उन्होंने राजस्व कर्मचारियों से रिक्शे के पीछे-पीछे चलने की ताकीद की। इसके बाद रिक्शा चालक विभिन्न रास्तों से होते हुए कोर्ट चौराहे पर पहुंचा। इसके बाद एक मकान में पॉलिथीन उतारने लगा। कुछ देर के बाद एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचें। उन्होंने गोदाम में पहले से पॉलिथीन को देखा। उन्होंने ईओ को जब्त करने और जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया। इसके बाद पॉलिथीन और माल को जब्त कर नगर पालिका के दफ्तर परिसर में रखवाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका दफ्तर के पास गोदाम, खबर तक नहीं
अमरोहा। पॉलिथीन जहां से जब्त हुई है। उसका गोदाम नगर पालिका के दफ्तर से चंद मीटर दूरी पर स्थित है, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं रही। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है, जबकि कर अनुभाग के पास अमीन और दो राजस्व निरीक्षक भी कार्यरत हैं। चर्चा है कि गोदाम के पास कई कर्मचारियों का रोजाना आना जाना भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed