फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Polling parties will leave today for Panchayat by-election

Amroha News: पंचायत उपचुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave today for Panchayat by-election
अमरोहा। रिक्त चल रही ग्राम प्रधानों की तीन सीटों के लिए छह अगस्त को उपचुनाव होगा। उपचुनाव के लिए 16 पोलिंग पार्टियां लगाई हैं। सोमवार को ब्लॉक से पोलिंग पार्टियों की रवानी की जाएगी। मतगणना आठ अगस्त को होगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद की तीन रिक्त सीटों के लिए छह अगस्त को मतदान होगा। अमरोहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बागड़पुर कला, हसनपुर की तरारा व गंगेश्वरी की जयतौली में होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। तीनों पंचायतों के 9926 मतदाता 21 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मतदान के दौरान सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बागड़पुर कला में होने वाले उपचुनाव के लिए दो पोलिंग पार्टियां लगाई हैं।
विज्ञापन

यहां आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तरारा में चार व जयतौली में नौ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उपचुनाव के लिए तरारा में तीन व जयतौली में 11 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। चुनाव के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। ब्लॉक मुख्यालयों से आज सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। छह अगस्त को उपचुनाव के बाद आठ अगस्त को ब्लाॅक मुख्यालय पर ही मतगणना की जाएगी। मतगणना भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed