फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   political

पंचायत चुनाव में वोटर बनने के लिए अभियान एक से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
political
अमरोहा। पंचायत चुनाव के लिए जिले में प्रशासनिक तैयारी शुरु हो गई है। बीएलओ की तैनाती कर दी गई है। एक अक्तूबर से बीएलओ डोर टू डोर भ्रमण करेंगे। बीएलओ के सर्वे का सिलसिला 12 नवंबर तक लगातार चलेगा। इसके अलावा एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म कर सकते हैं। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा। उसके साथ आम लोग वोटर लिस्ट का अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में छह ब्लॉक और 601 ग्राम पंचायत हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। दिसंबर 2020 में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव एक साथ होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए वोटर पुनरीक्षण की समय सारिणी जारी कर दी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि वोटर बनने के लिए ऑनलाइन फॉर्म की जांच छह से 12 नवंबर तक होगी। ड्रॉफ्ट वोटर सूची का प्रकाशन छह दिसंबर है। ड्रॉफ्ट के रुप में प्रकाशित वोटर सूची पर दावे/आपत्ति के अलावा निरीक्षण छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक कर सकते हैं, जबकि 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक दावे/आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह है तथ्य
वर्ष 2015 में 9.62 लाख वोटर
जिले में वर्ष 2015 के अनुसार 9,62,902 वोटर हैं। इस बार वोटर की संख्या में बदलाव होगा।
पंचायत चुनाव के लिए तैयारी की जा रही है। बीएलओ की सूची ऑनलाइन फीड होना है। एक अक्तूबर से बीएलओ डोर टू डोर भ्रमण करेंगे। कल्लू सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed