फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   political analysis in amroha district

चुनावी गणित बिगाड़ेंगे पीस पार्टी व एआईएम के प्रत्याशी

Wed, 11 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 11 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
political analysis in amroha district
चुनाव - फोटो : file
जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर मुस्लिम बहुल इलाके में एआईएमआईएम व पीस पार्टी के प्रत्याशी अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों का गणित बिगाड़ेंगे। चारों विधानसभा की सीटें उनसे प्रभावित होंगी। मुस्लिम मतदाताओं के ध्रुवीकरण का नुकसान जहां सपा व बसपा को होना लाजमी है, वहीं भाजपा को फायदा मिलेगा। इनमें से एक पार्टी ने अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, जबकि दूसरी ने अभी पत्ता नहीं खोला है। शायद उसको अन्य पार्टियों के उम्मीदवार घोषित होने या फिर गठबंधन का इंतजार है। 
विज्ञापन


जिले में चार विधानसभाएं हैं, जिन पर चुनाव लड़ा जाएगा। इनमें धनौरा, अमरोहा, नौगावां सादात व हसनपुर विधानसभा शामिल हैं। प्रत्येक विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। इनमें धनौरा विधानसभा में करीब 18.25 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। नौगावां सादात में 32.50, अमरोहा विधानसभा में 64.1 प्रतिशत व हसनपुर में 32.75 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं। चुनाव में उनका ध्रुवीकरण होना संभव है। 
विज्ञापन


अमरोहा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने जहां नौशाद अली को प्रत्याशी घोषित किया है वहीं एआईएमआईएम ने शमीम अहमद तुर्क को। समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी के रूप में कैबिनेट मंत्री महबूब अली द्वारा क्षेत्र में जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं। अन्य पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का खुलासा फिलहाल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रत्येक विधानसभा में एआईएमआईएम व फीस पार्टी के प्रत्याशी अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। यहां बता दें कि बसपा प्रत्याशी पहले विस चुनाव में पीस पार्टी में रहकर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उनको लगभग 30 हजार वोट मिले थे। इस बार पीस पार्टी ने अपना कोई चेहरा मैदान में नहीं उतारा है। लगता है वह गठबंधन की बाट जोह रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed