फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   political,amroha

2024 में पार्टी की जीत में अहम होगा सदस्यता अभियान : कमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
political,amroha
हसनपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को कांठ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में सपाइयों ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान सैंकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

नगर में शुक्रवार को पूर्व मंत्री कैंप कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान कांठ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। यहीं युवा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने में मील का पत्थर साबित होंगे। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। सपा सरकार में कराए गए कार्यों व पार्टी नीतियों को लोगों तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा सरकार ने जितने फैसले लिए हैं, वे जनता के खिलाफ हैं।
विज्ञापन

पौष्टिक आहार पर जीएसटी की दरें बढ़ाकर आम जनता को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। भाजपा सरकार पैकेज्ड और लेबल वाली दही, लस्सी, पनीर, शहद, मांस, मछली सहित आटा चक्की, दाल, चीनी, एलईडी लैंप और लाईट्स के साथ चेक बुक, होटल के कमरे आदि सभी पर जीएसटी दरें बढ़ाईं हैं। जनता का शोषण हो रहा है। अग्निपथ जैसी योजनाओं से नौजवानों के सपनों को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महासचिव आरिफ अख्तर, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव शकील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चौधरी फहीम उद्दीन, युवजन सभा जिला अध्यक्ष फैसल अल्वी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष वसीम मालिक, कमल वाल्मीकि, इंशाअल्लाह चौधरी, विक्की अब्बास, गफ्फार खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed