फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police will solve the mystery of BSP leader's son's suicide through laptop and mobile

Amroha News: पुलिस लैपटॉप व मोबाइल से सुलझाएगी बसपा नेता के बेटे के आत्महत्या की गुत्थी

Thu, 05 Jun 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Police will solve the mystery of BSP leader's son's suicide through laptop and mobile
अमरोहा। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे अश्वनी के आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए उसके लैपटॉप और मोबाइल का सहारा लेगी। जिसके बाद ही इस बात का पता लग सकेगा कि अश्वनी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। अश्वनी दिल्ली में सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन

शहर की पॉश कॉलोनी आवास विकास प्रथम में रहने बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी ने सोमवार शाम लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अश्वनी के आत्मघाती कदम उठाने के समय राम अवतार सिंह पत्नी किरन लता, बेटी शिवानी व भाई के बेटे के साथ दवाई लेने मेरठ गए थे। देर रात जब वह वापस लौटे तो अश्वनी को मृत देखकर उनके होश उड़ गए थे। अश्वनी दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन अचानक उसके इस आत्मघाती कदम से हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मरने से पहले अश्वनी ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। जिससे उसके इस कदम का राज सामने आ सके। घटना के बाद पुलिस ने रिवॉल्वर, अश्वनी का मोबाइल, लैपटॉप व डीवीआर कब्जे में ले ली थी। फिलहाल पुलिस की जांच अश्वनी के मोबाइल व लैपटॉप पर टिकी हुई हैं। डीवीआर से भी आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा लैपटॉप व मोबाइल में लॉक लगा होने के कारण इसकी जांच आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपर्ट के द्वारा ही दोनों का लॉक टूटने के बाद कॉल डिटेल व सोशल मीडिया एकांउट से कुछ राज बाहर आ सकेंगे। आत्महत्या से पहले अश्वनी की किन-किन से बात हुई है, इसका रिकॉर्ड भी तलाशा जा रहा है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अश्वनी ने शाम के समय ही आत्मघाती कदम उठाते हुए गोली मार ली थी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने कहा कि आत्महत्या के कारणों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed