फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police will deal strictly if there is a ruckus

Amroha News: हुड़दंग किया तो सख्ती से निपटेगी पुलिस

Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Police will deal strictly if there is a ruckus
अमरोहा। होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। पुलिस का तीन बातों पर विशेष जोर रहेगा। नशे में कोई हुड़दंग नहीं करें। मामूली विवाद बड़े झगड़े का रूप नहीं ले। तेज रफ्तार वाहन नहीं दौड़ें। एसपी ने इसी के मद्देनजर शहर कस्बों और गांवों में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि होली पर पहले जिन गांवों और मोहल्लों में झगड़े हुए हैं। उन्हें चिह्नित कर लिया गया है, जहां पार्टी बंदी है। वहां भी दोनों पक्षों को चिह्नित किया गया है। मिश्रित आबादी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल सभी को पाबंद किया है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी इलाकों में नजर रखी जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि मामूली विवाद को भी गंभीरता से लिया जाए। होली खुशियों का त्योहार है। जो भी माहौल खराब करने का प्रयास करे उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि होली पर लोग शराब के नशे में गाड़ियां दौड़ाते हैं। हादसे में जानें तक जाती हैं। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। प्रमुख चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed