{"_id":"61eafb0557edfb43d343f109","slug":"police-took-out-a-march-to-make-peace-in-the-elections-hasanpur-news-mbd416693420","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चुनाव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चुनाव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए निकाला मार्च
विज्ञापन
पुलिस ने विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मार्च निकाला। लोगों से अपील की गई कि किसी भी तरह के प्रलोभन में आने की जरूरत नहीं है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मार्च किया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की। मार्च थाने से शुरू होकर, बस स्टैंड, अंबेडकर मूर्ति, प्राइमरी स्कूल, मुख्य बाजार, हुसैनी चौक आदि जगह होते हुए बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पर समाप्त हो गया।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने व आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद फोर्स ने आसपास के कई गांवों में भी पैदल मार्च किया। लोगों से कहा कि किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। ईमानदारी के साथ निष्पक्ष होकर मतदान करें।
उझारी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने नगर में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च निकाला। अफसरों ने चुनावी माहौल में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए फोर्स तैयार है।
विज्ञापन
सीओ सतीशचंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कस्बे में पैदल मार्च किया। पुलिस ने शहर भर में घूमकर गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह रुक रुककर लोगों से चुनावी माहौल में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की सलाह दी। अफसरों ने लोगों को पूर्ण रूप से सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
चौकी इंचार्ज कमल सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने और प्रशासन पर भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस मार्च निकाल रही है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। कानून की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक सामग्री पोस्ट न करें।