फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police teams are raiding Delhi-Bulandshahr to arrest the teacher couple

Amroha News: शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी को दिल्ली-बुलंदशहर में दबिश दे रहीं पुलिस टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Police teams are raiding Delhi-Bulandshahr to arrest the teacher couple
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सुल्तानठेर संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार काे आत्महत्या के लिए उकसाने में नामजद सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सरिता सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस टीम दिल्ली-बुलंदशहर में दबिश दे रही हैं। पुलिस को सुराग मिला है कि आरोपी शिक्षक दंपती उपरोक्त शहरों में छिपे हो सकते हैं।
प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने एक अक्तूबर की सुबह स्कूल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह काफी समय से सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सरिता सिंह की प्रताड़ना के कारण मानसिक तनाव में चल रहे थे। आरोप है कि बीएसए डॉ. मोनिका भी उनको परेशान करती थीं। प्रधानाध्यापक ने अपनी खुदकुशी के लिए तीनों को जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइड नोट छोड़ा था। घटना के बाद थाना पुलिस ने बीएसए और शिक्षक दंपती के खिलाफ प्रधानाध्यापक को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस की तरफ से एसएसआई ब्रजेश सिंह मामले की विवेचना कर रहे हैं। उन्होंने मामले में नामजद शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी के लिए एमडीए कॉलोनी स्थित घर पर दबिश दी। उनके गांव में भी छापा मारा, लेकिन हाथ नहीं लगे। अब पुलिस को सुराग मिला है कि आरोपी शिक्षक और उनकी पत्नी दिल्ली या बुलंदशहर में छिपे हैं। जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीम दोनों स्थानों पर गईं। दोनों शहरों में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मगर हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed