फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police stopped Azad Samaj Party workers going to Sambal

Amroha News: संभल जा रहे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Thu, 05 Dec 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Azad Samaj Party workers going to Sambal
हसनपुर (अमरोहा)। संभल बवाल में पीड़ित परिवारों का हाल जानने के लिए संभल जा रहे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को हसनपुर में पुलिस ने रोक दिया। उन्हें नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप पोसवाल ने बताया कि संभल में हुए बवाल में पांच लोगों की जान चली गई। उनके परिजनों से मिलने जाने के लिए बुधवार की सुबह हसनपुर की गोकुलधाम कॉलोनी में जिला उपाध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। तभी जिला उपाध्यक्ष कुलदीप पोसवाल, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, मीडिया प्रभारी मोहम्मद आकिब, नीटू नागर, प्रदीप पोसवाल आदि कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया और संभल जाने से रोक दिया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि हक की आवाज को दबाया जा रहा है। पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। आज नहीं तो कल संभल जरूर जाएंगे। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि संभल जाने की तैयारी कर रहे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए रोका गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed