{"_id":"6a63cd84938eb4e70b0cda73","slug":"police-stop-protest-against-neet-paper-leak-involving-the-burning-of-the-education-ministers-effigy-scuffle-ensues-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168950-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नीट पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने से पुलिस ने रोका, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नीट पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने से पुलिस ने रोका, नोकझोंक
विज्ञापन
अमरोहा। नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन पुलिस की सतर्कता के चलते नहीं हो सका। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने पहुंचे अधिवक्ता हाजी नासिर फारूक और उनके समर्थकों को पुलिस ने पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई।
पुलिस को पहले से सूचना थी कि जुमे की नमाज के बाद पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके चलते जामा मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। नमाज के बाद हाजी नासिर फारूक समर्थकों के साथ बाहर आए और नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
प्रदर्शनकारी पुतला दहन का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस ने हालात नियंत्रित रखते हुए पुतला नहीं जलाने दिया। कुछ देर नारेबाजी के बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक लौट गए।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और किसी को भी सार्वजनिक स्थान पर पुतला दहन की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, हाजी नासिर फारूक ने कहा कि उनका विरोध लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण था तथा नीट पेपर लीक मामले में छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।