फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police sought legal opinion in bank scam, report will be filed

Amroha News: बैंक घोटाले में पुलिस ने मांगी विधिक राय, दर्ज होगी रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Police sought legal opinion in bank scam, report will be filed
अमरोहा। गजरौला की बलदाना हीरा सिंह शाखा में 3.45 करोड़ रुपये के घोटाले की पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। वर्तमान शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में एसपीओ से विधिक राय मांगी है। एसपीओ की संस्तुति के बाद आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो जाएगी। पुलिस और बैंक अधिकारियों की पकड़ में आए घोटाले में धनराशि और अधिक बढ़ने का आशंका जताई है।
विज्ञापन


प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की बलदाना हीरा सिंह शाखा गजरौला क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आती है। शाखा में मुरादाबाद के सूर्यनगर लाइनपार कॉलोनी निवासी मनोज कुमार सैनी तीन जुलाई 2020 को शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हुए थे। शाखा में उनका कार्यकाल 26 मई 2023 तक रहा। इसके बाद कमल कांत टंडन को शाखा प्रबंधक बनाया गया। लेकिन, चार नवंबर 2023 को बैंक के नियमित निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत और संदिग्ध लेनदेन पकड़ में आया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सैनी के कार्यकाल में हुए लेनदेन की विभागीय जांच कराई गई।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज कुमार के कार्यकाल में करीब 121 फर्जी कृषि ऋण खाते खोलकर 3.45 करोड़ रुपये का गबन किया गया। इन खातों से संबंधित कोई ऋण दस्तावेज बैंक शाखा में उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, धनराशि आहरित और अंतरित का कोई वाउचर भी बैंक शाखा में नहीं मिला है। जांच में सामने आया कि पूरा गबन मनोज कुमार की यूजर आईडी से किया गया है। जांच में दोषी मिलने के बाद विभाग ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सैनी को निलंबित कर दिया है। घोटाले में कार्रवाई के लिए वर्तमान शाखा प्रबंधक कमल कांत टंडन ने एसपी कुंवर अनुपम कार्यालय में पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एसपीओ से विधिक राय मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article