{"_id":"623cc993b13c9251d2249889","slug":"police-should-arrest-stone-pelters-of-chhanga-darwaza-case-jpnagar-news-mbd422533232","type":"story","status":"publish","title_hn":"छंगा दरवाजा प्रकरण के पत्थरबाजों को गिरफ्तार करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छंगा दरवाजा प्रकरण के पत्थरबाजों को गिरफ्तार करे पुलिस
विज्ञापन
होली के दिन छंगा दरवाजा में हुए बवाल को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गुरूवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एक वर्ग के उत्पीड़न का आरोप लगाकर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजने पर 28 मार्च को हाईवे जाम करने की चेतवानी दी है।
गुरूवार को बजरंग दल के विभाग संयोजक हेमंत सारस्वत के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेठ पहुंचे। यहांजिलाधिकारी बीके त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि होली के शुभ अवसर पर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने शहर में दंगा कराने के उद्देश्य डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों का विरोध किया। होली मना रहे एक वर्ग के लोगों पर छतों से पत्थरबाजी कर घायल किया गया। बवाल में कई लोग घायल हो गए और कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कुछ दंगाईयों को जेल भेज दिया। जबकि अन्य खुलेआम घूम कर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इससे लोगों में भय व्यप्त हैं। दूसरी ओर जिन लोगों पर पथराव हुआ पुलिस उन्हीं लोगों को उक्त मुकदमे में मुल्जिम बना रही है। पत्थरबाजी करने वाली महिलाएं अभी तक गिरफ्तार नहीं की गई हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि मोहल्ले से एक वर्ग के लोगों का पलायन न हो, इसके लिए पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। चेतावनी दी अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो सोमवार को हाईवे जाम करेंगे। इस दौरान कुशल चौधरी, सुशील अग्रवाल, राकेश राणा, वीरेंद्र शर्मा, दुष्यंत, अंकित ओलक, विपिन, योगेश, अभिषेक, हरकेश, संजय आदि मौजूद रहे।
बृहस्पतिवार को एमएलसी परवेज अली और सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने छंगा दरवाजा प्रकरण में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम बीके त्रिपाठी से मुलाकात की। दबिश के नाम पर पुलिस पर लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। बवाल की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। कहा कि इस प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हो रही है। इससे शहर के अमन-चैन पर खतरा बना है। विवाद दो पक्षों के बीच है। इसका आपसी रजामंदी से हल निकल सकता है। इस दौरान कमर नकवी, सरताज आलम मंसूरी, शुजाउल हसन आदि मौजूद रहे।