{"_id":"62266ffbfe25002f6b620f96","slug":"police-security-circle-ready-for-counting-of-votes-and-holi-jpnagar-news-mbd420917622","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना और होली को लेकर पुलिस का सुरक्षा चक्र तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना और होली को लेकर पुलिस का सुरक्षा चक्र तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना और होली के पर्व को लेकर जनपद पुलिस ने सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है। अपराध गोष्ठी आयोजित कर एसपी ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण और थाने में आने वाली शिकायतों प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की नसीहत दी है।
सोमवार को पुलिस कार्यालय सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें एसपी पूनम ने थानेवार अपराध की समीक्षा की। थानों पर लंबित मामलों का सत्यापन कर निस्तारण करने करने को कहा। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध शराब से जुड़े कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, हिस्ट्रीशीटर और जिलाबदर के अलावा वाहनों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, मुख्यमंत्री और आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों में लापरवाही कतेई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्पष्ट निर्देश दिए कि मतगणना के दौरान सभी को सतर्क रहना होगा। साथ ही होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही एसपी ने सैनिकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को निस्तारण का निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला समेत सभी सीओ, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।