फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police ran on information of kidnapping of independent candidate

निर्दलीय प्रत्याशी के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police ran on information of kidnapping of independent candidate
निर्दलीय प्रत्याशी के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दौड़ी पुलिस ने प्रत्याशी को उसके साले के घर से बरामद कर लिया। जांच पड़ताल में अपहरण और बंधक बनाने की सूचना झूठी निकली। पुलिस ने प्रत्याशी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अब पुलिस कॉल करने वाले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर गांव का है। अमरोहा नगर के मोहल्ला शिवद्वारा निवासी महबूब अली ने विधानसभा चुनाव में अमरोहा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया है। शनिवार की दोपहर वह नारंगपुर गांव गए थे। इस बीच डिडौली पुलिस को सूचना मिली कि महबूब अली का किसी ने अपहरण कर लिया और उन्हें जोया के गांव नारंगपुर के एक अस्पताल में बंधक बनाकर रखा है। सूचना मिलने पर एसओ सुनील मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रत्याशी महबूब अली को उसके साले अजहरुद्दीन के घर से बरामद कर लिया। एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान महबूब अली ने अपहरण और बंधक बनाने की घटना से इंकार किया है। उन्होंने अपनी स्वेच्छा से अपने साले के घर रुकने की बात कही है। लिहाजा प्रत्याशी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed