{"_id":"61f4416b6506bd5ca2271d84","slug":"police-observer-visited-the-polling-stations-and-took-stock-of-the-security-gajraula-news-mbd4172886128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर पुलिस प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम परखे। देखा कि शांतिपूर्ण मतदान कराने में अर्ध सैनिक बलों के सामने कोई परेशानी तो नही आएगी।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मंडी धनौरा, हसनपुर और नौगावां सादात विधान सभा क्षेत्र में विभाजित हैं। जनपद में दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को मतदान किया जाएगा। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। क्षेत्र में कहीं पर आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा। मतदाताओं को डराने धमकाने का कोई प्रकरण तो नहीं है। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों को मुस्तैदी के दौरान व शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोई परेशानी तो नहीं आएगी, यह परखने के लिए शुक्रवार को पुलिस प्रेक्षक केपी फिलिप ने नगर के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। मोहरका पट्टी व पपसरा खादर में बनाए गए मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार भी साथ रहे। उधर नगर में लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने को अर्ध सैनिक बलों ने पैदल मार्च किया। लोगों से विधान सभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष करने को कहा।