{"_id":"5e443f4d8ebc3ee61f4e5593","slug":"police-louge-fir-in-college-director-jpnagar-news-mbd33967686","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामेडिकल कालेज के डायरेक्टर समेत दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामेडिकल कालेज के डायरेक्टर समेत दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया (अमरोहा)। लैंडमार्क पैरामेडिकल कॉलेज के बाद अब डिडौली पुलिस ने आरएचएम पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट मुरादाबाद निवासी छात्र की तहरीर पर लिखी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक फरवरी को कुछ छात्र-छात्राओं ने लैंडमार्क पैरामेडिकल कॉलेज पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रबंधक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्र-छात्राएं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी यह मामला शांत नहीं हुआ था कि हूबहू इसी तरह के आरोप लगाते हुए जनपद मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के गांव मोढ़ा मिलक निवासी छात्र पुष्कर चौधरी ने आरएचएम पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद जावेद पर फर्जी तरीके से जीएनएम-एएनएम और अन्य कोर्स में पैसे लेकर एडमीशन करके प्रमाण पत्र न देने का आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि उसने जीएनएम में प्रवेश लिया था। कॉलेज में फीस भी जमा कर दी गई। कॉलेज द्वारा परीक्षा कराने के बाद परिणाम भी घोषित कर दिया था लेकिन मार्कशीट नहीं दे रहे हैं। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि छात्र पुष्कर चौधरी की तहरीर पर कॉलेज डायरेक्टर मोहम्मद जावेद और मोहम्मद आसिफ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।