फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police found wine in roof

छत पर पानी की टंकी में मिले शराब के एक हजार पव्वे

Sat, 04 Feb 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 04 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
police found wine in roof
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को शराब से प्रभावित करने का खेल नहीं थम रहा है। शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने शहर के मोहल्ला मनिहारान में एक घर में छापामार हरियाणा मार्का शराब के एक हजार पव्वे बरामद किए। शराब छत पर पानी की टंकी में छिपाई गई थी। टंकी में पव्वे भरे देख पुलिस हतप्रभ रह गई। मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शहर के मोहल्ला मनिहारान में एक घर में भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब का स्टॉक है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शकील के घर में छापामार कार्रवाई की। काफी तलाश करने पर भी शराब बरामद नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पुलिस ने ऐन मौके पर छत के ऊपर पानी की टंकी खोलकर देखी तो उसमें शराब के पव्वे भरे हुए थे। यह देख पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि छत पर रखी पानी की टंकी से एक हजार पव्वे बरामद किए गए हैं। मौके से पकड़े गए शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed