फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police found gun in afaq house

छापेमारी के दौरान पुलिस को तीन लाइसेंसी पिस्टल व बंदूक हुई बरामद

Wed, 07 Sep 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 07 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
police found gun in afaq house
afaq - फोटो : amarujala
 नेपाल और देशभर की करीब पांच हजार लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाला मकोका का आरोपी आफाक हुसैन हथियार का शौकीन है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पूछताछ के दौरान आफाक के पास से तीन लाइसेंसी हथियार बरामद किए हैं। तीनों का लाइसेंस उसने जम्मू से बनवाया हुआ था।
विज्ञापन


आफाक ने हथियारों के लाइसेंस कैसे और किस लिए पुलिस इसके बारे में आफाक से पूछताछ कर रही है। वहीं पूछताछ के दौरान पुलिस को आफाक के पास से अपार संपत्ति का पता चला है। पुलिस ने उसके पास से एक ऑडी क्यू-7 कार समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आफाक के पास से .32 बोर की एक पिस्टल, एक डबल बैरल गन और रायफल बरामद हुई है। तीनों ही बंदूकों का लाइसेंस भी उसके पास से बरामद हो गया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आफाक ने किसकी मदद से यह लाइसेंस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हथियारों का आफाक क्या करता था। कहीं ऐसा तो नहीं उसने लड़कियों या अन्य लोगों को डराने के लिए इन हथियारों का इस्तेमाल किया हो। पुलिस चार लग्जरी गाड़ियां उसके पास से पहले ही बरामद कर चुकी थी। अब एक ऑडी कार व बंगलूरू स्थित घर से एक और फॉरच्यूनर एसयूवी भी बरामद हुई है। इधर, आफाक का राइट हैंड माने जाने वाला सरफराज उर्फ बिल्ली अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।


पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आफाक के तीन कोठों को सील कर दिया है। पुलिस बाकी कोठों को भी कोर्ट व अन्य संस्थाओं की मदद से सील करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि पुलिस अगस्त के आखिरी सप्ताह में पांच हजार  लड़कियों को देह-व्यापार में धकेलने वाले दंपति आफाक और सायरा बेगम व छह अन्य को दबोचा था। आफाक के पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला था। रोजाना वह जीबी रोड से 10 लाख से अधिक कमाता था। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed