फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PM Housing Urban: List of characters not ready in Zoya, Ujhari, Bachhraun and Amroha

पीएम आवास शहरी : जोया, उझारी, बछरायूं और अमरोहा में पात्रों की सूची नहीं हुई तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
PM Housing Urban: List of characters not ready in Zoya, Ujhari, Bachhraun and Amroha
अमरोहा। पीएम आवास शहरी में पात्रों को लाभ दिलाने के लिए जिम्मेदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अधिशासी अधिकारियों को नोटिस जारी हुए भी एक महीने का अरसा बीत गया है, लेकिन जोया, उझारी, बछरायूं और अमरोहा के पात्रों की सूची तैयार नहीं हो सकी है। हीलाहवाली के चलते सैकड़ों लोग पक्के मकान की योजना से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में नौ नगरीय निकायों में पात्र परिवार को पक्का मकान बनाने के लिए सब्सिडी दी जाती है। यह रकम 2.5 लाख रुपये हैं जिला नगरीय विकास अभिकरण-डूडा की ओर से 1,528 पात्रों की सूची निकायों में भेजी गई। इन आवेदकों की कही भी पक्का मकान नहीं हो और तीन लाख रुपये से कम आय होने के प्रकरण की पड़ताल करनी थी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारियों से सत्यापन कराने के लिए कहा गया था लेकिन एक महीने का अरसा सत्यापन पूरा नहीं हो सका है। मालूम हो कि डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने अधिशासी अधिकारियों से कहा था कि फॉर्म भरने वाले व्यक्तियों के पात्रता की जांच कराए। इसके साथ ही अपात्रों की सूची भी तैयार कर के भेजें ताकि मकान बनाने के लिए डीपीआर तैयार कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पीओ डूडा से कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी
अमरोहा। मंडलायुक्त आन्जनेय कुुमार सिंह ने 18 दिसंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल हुए थे। आवास के लिए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के तरीके पर पीओ डूडा ऋषिपाल यादव को जमकर फटकारा था। उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन सुधार नहीं हो सका है।
हसनपुर-नौगांवा सादात ने भेजी है सूची
हसनपुर और नौगांवा सादात ने अब पात्रों की सूची भेजी हैं कुल 228 लोगों का ब्योरा जिला नगरीय विकास अभिकरण-डूडा कार्यालय में पहुंच गया है। हसनपुर ने पहले की कुछ और पात्रों की सूची में शामिल किया है इसके चलते 143 पात्र शामिल हो गए हैं।
निकाय आवेदक
अमरोहा 384
उझारी 359
जोया 165
बछरायू 137
गजरौला 133
धनौरा 130
हसनपुर 126
नौगांवा सादात 94
तीन किस्त में मिलते हैं 2.5 लाख रुपये
नगरों में रहने वाले पात्र व्यक्ति को मकान बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये मिलते हैं पहली किस्त 50 हजार रुपये की होती है। उसके बाद 1.50 लाख रुपये अकाउंट में स्थानांतरित होते हैं। मकान के निर्माण होने के बाद 50 हजार रुपये दिए जाते हैं।

इन अधिशासी अधिकारियों को जारी हुआ है नोटिस
डॉ. बृजेश कुमार-अमरोहा, निहाल सिंह-हसनपुर, बृजेंद्र सिंह पाल-गजरौला और धनौरा, पुष्पेंद्र राठौर-उझारी, नमिता चौधरी-जोया और मुक्ता सिंह-बछरायूं ।
जोया, उझारी, बछरायूं और अमरोहा में पात्रों की सूची नहीं भेजी गई है। अधिशासी अधिकारी से पात्र और अपात्रता की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। -ऋषिपाल सिंह, परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed