{"_id":"65b9e6f4ec1be6363b0fc22f","slug":"player-died-of-heart-attack-while-playing-former-minister-javed-abedi-s-younger-brother-also-died-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेलते समय अचानक मैदान में गिरे...हाथ से छिटक गई वॉलीबॉल, खिलाड़ी समेत दो की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेलते समय अचानक मैदान में गिरे...हाथ से छिटक गई वॉलीबॉल, खिलाड़ी समेत दो की हार्ट अटैक से मौत
Wed, 31 Jan 2024 11:54 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:54 AM IST
सार
अमरोहा में हार्ट अटैक से सपा के पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी के छोटे भाई एहतेशाम की जान चली गई। दूसरी घटना में डिडौली के रहने वाले निरपेंद्र ने दम तोड़ दिया। वह मंगलवार शाम दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे थे। अचानक मैदान में गिरने के बाद उन्हें अन्य लोग अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अमरोहा में हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले युवा
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमरोहा जिले में हार्ट अटैक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अब सपा के पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी के छोटे भाई एहतेशाम (35) और डिडौली के गांव कटाई के रहने वाले निरपेंद्र पंवार (30) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
मौलाना जावेद आब्दी नौगांवा सादात के रहने वाले हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके दूसरे नंबर के छोटे भाई एहतेशाम मुंबई में पत्नी इशरत और दो बेटियों के साथ रहते थे। एहतेशाम मुंबई में कपड़े की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
मंगलवार की रात तीन बजे अचानक एहतेशाम की तबीयत बिगड़ गई और बेहोश हो गए। तभी उनके साढू वसीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही नौगांवा सादात में रहने वाले उनके परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से दूसरी मौत डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कटाई के रहने वाले निरपेंद्र पंवार की हुई है। निरपेंद्र के परिवार में पत्नी हिमांशी और दो बच्चे हैं। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है जहां निरपेंद्र ग्रेडर मशीन चलाते थे।
मंगलवार की शाम काम से फुर्सत मिलने के बाद निरपेंद्र मंगरौला गांव के युवकों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे थे। कभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और जमीन पर गिर पड़े। साथ में वॉलीबॉल खेल रहे युवकों ने निरपेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी के छोटे भाई एहतेशाम के शव को नौगांवा सादात स्थिति घर लाने की तैयारी की जा रही है।