फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Platelets are decreasing... Dengue in card test, negative in ELISA test

Amroha News: घट रहीं प्लेटलेट्स... कार्ड टेस्ट में डेंगू, एलाइजा जांच में निगेटिव

Fri, 12 Sep 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 12 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Platelets are decreasing... Dengue in card test, negative in ELISA test
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज। संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव से ओपीडी में बुखार के मरीजों की कतार लग रही है। कई मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण हैं। प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। एनएस-1 कार्ड टेस्ट पॉजिटिव मिल रहा है पर एलाइजा जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने से चिकित्सक असमंजस में हैं। ऐसे मरीजों को डेंगू संदिग्ध मानकर उपचार किया जा रहा है। अस्पतालों में आने वाले मरीज उल्टी-दस्त के साथ ही पेट दर्द से भी परेशान हैं।

जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है और मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। प्लेटलेट्स कम होने से मरीज और उनके परिजन दहशत में आ रहे हैं। हालांकि डेंगू बुखार नहीं होने की स्थिति में प्लेटलेट्स का काफी ज्यादा घटना अमूमन, जान पर खतरा नहीं बनता। आमतौर पर माना जाता है कि डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया होने पर भी शरीर में कमजोरी आती है या फिर प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं जिससे परेशानी बढ़ती है लेकिन हैरानी की बात यह है कि बुखार के मरीजों को इनमें से किसी की पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन


हालांकि, अधिकांश बुखार पीड़ित की प्लेटलेट्स जरूर कम हो रही है। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में हर रोज 200 से अधिक मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। बुधवार को ओपीडी में 214 मरीज बुखार के थे। वहीं, वार्ड में बुखार के 20 मरीज भर्ती थे जबकि ज्यादातर मरीजों को दवाई देकर भेज दिया गया। आलम ये है कि पिछले एक महीने में कार्ड से 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हाे चुकी है जबकि एलाइजा जांच में सिर्फ चार मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही प्लेटलेट्स के लिए बुखार में भरपूर पीएं पानी
चिकित्सकों के मुताबिक अधिकतर मरीजों में बुखार होने पर खून में प्लेटलेट्स घटने की बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी होने के रूप में सामने आ रही है। बुखार में भरपूर पानी पीने और अच्छी मात्रा में तरल पदार्थ लेने से खून में प्लेटलेट्स घटने का खतरा कम रहता है। बुखार होने पर भरपूर मात्रा में पानी पिएं। साथ ही नीबू की शिकंजी, नारियल पानी आदि पीते रहना फायदेमंद होगा।
डेंगू और मलेरिया जैसे लक्षण, रिपोर्ट नॉर्मल
जिला अस्पताल में देखा जा रहा है कि बुखार के मरीजों की जांच रिपोर्ट नॉर्मल आ रही है, लेकिन लक्षण डेंगू, मलेरिया जैसे ही महसूस हो रहे हैं। हालांकि, चिकित्सक लक्षणाें को देखते हुए ही मरीजाें का उपचार कर रहे हैं। अलग तरह के बुखार ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।


- इन दिनों वायरल फैल रहा है। जिस तरह से मरीजों की प्लटलेट्स कम हो रही हैं। उससे माना जा रहा है कि यह वायरल का बदला हुआ स्वरूप है। हालांकि, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार होने पर समय से चिकित्सक को दिखाएं और खानपान का ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि प्लेटलेट्स घटने का रुझान होने पर समय रहते मरीज की जरूरी देखभाल हो जाने से जिंदगी खतरे में पड़ने की संभावना कम हो जाती है। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed