फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pickup trampled six year old child at Amroha s Jugadu Adda

दर्दनाक: घर के नजदीक पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत, पीछे चल रही उसकी मां-चाची और ताई कुछ न कर सकीं

Mon, 05 Jun 2023 04:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, उझारी(अमरोहा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, उझारी(अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Jun 2023 04:18 PM IST
सार

मासूम मुस्लिम अरबियत स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। दो भाइयों में बड़ा था। बिना किसी पुलिस कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
Pickup trampled six year old child at Amroha s Jugadu Adda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा नगर के मोहल्ला जुगाड़ू अड्डा तिराहे पर पिकअप ने छह वर्षीय मासूम को कुचल दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक भाग गया। बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

 नगर के मोहल्ला रेहमानी चौक निवासी शमीम अहमद का छह वर्षीय बेटा मोहम्मद साद अपनी मां गुलजार, चाची मेहजबीन, ताई रेहाना के साथ उझारी तरारा मार्ग स्थित अपने घेर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह जुगाड़ू अड्डा तिराहे पर पहुंचा तभी बुरावली दिशा से तेज गति से आ रही महिंद्रा पिकअप ने तो जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साद नीचे गिर गया और उसके ऊपर गाड़ी के दोनों पहिए निकल गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पीछे चल रही उसकी मां, चाची, ताई ने दौड़कर बच्चे को उठाया तथा स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घटना से परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक साद मुस्लिम अरबियत स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। दो भाइयों में बड़ा था। बिना किसी पुलिस कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप चौधरी का कहना है कि इस घटना में परिवार के लोगों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed