{"_id":"62af82944211fa71a12a1a0f","slug":"pickup-rams-into-tempo-one-killed-10-passengers-injured-jpnagar-news-mbd4320021101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, 10 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, 10 यात्री घायल
विज्ञापन
मृतक टेंपो चालक का फाइल फोटो
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझारी। संभल-उझारी मार्ग पर ढक्का मोड़ के नजदीक पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पलट गया और टेंपो चालक समेत 11 यात्री घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय टेंपो चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार शाम गांव गंगा चोली निवासी कल्लो पत्नी भीमसेन परिवार के सदस्यों समेत 10 रिश्तेदारों के साथ टेंपो से मेंहदीपुर में एक शादी समारोह में जा रही थीं। संभल-उझारी मार्ग पर ढक्का मोड़ के नजदीक संभल की दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेंपो खेत में जाकर पलट गया, जिसमें सवार यात्री गांव गंगा चोली निवासी प्रेमवती पत्नी विनोद, कल्लो पत्नी भीमसेन, दिव्यांशी, गुंजन पुत्री विनोद, प्रकाश, मुख्तयार पुत्र छज्जू, ओमवती और थाना असमोली के गांव रजा निवासी सुनीता पत्नी हरकेश, अभी पुत्र विनोद, प्रकाश पत्नी शिवचरन तथा थाना सैदनगली के गांव मेंहदीपुर निवासी टेपों चालक शीशपाल पुत्र खचेडू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाते समय टेंपो चालक की मौत हो गई। प्रकाश की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। टेंपो चालक शीशपाल ने अपने पीछे पत्नी सीता के अलावा अपने दो बेटे एवं एक बेटी को छोड़ी है।
हादसे के बाद यात्रियों में मची चीख-पुकार
उझारी। संभल-उझारी मार्ग पर सड़क हादसे के बाद टेंपो सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल पहुंचे घायलों को देखने के लिए उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में कर लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अरिहंत कुमार सिद्धार्थ, इंस्पेक्टर थाना सैदनगली

उझारी संभल मार्ग पर हादसे के बाद खेत में क्षतिग्रस्त टेंपो।- फोटो : HASANPUR

हादसे में घायल टेंपों सवार यात्री।- फोटो : HASANPUR