फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Petrol was being sold in the grocery shop, the woman died due to fire, the daughter was badly scorched

शॉर्ट सर्किट से दुकान में रखे पेट्रोल से भड़की आग, मां-बेटी झुलसी, मां की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Petrol was being sold in the grocery shop, the woman died due to fire, the daughter was badly scorched
ढबारसी(अमरोहा)।परचून की दुकान में बेचने के लिए रखे पेट्रोल में आग लग गई। आग में घिरे संदूक में रखी नकदी को निकालने के प्रयास में महिला और महिला को बचाने के प्रयास में उसकी बेटी बुरी तरह से झुलस गईं। संभल के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के खिलाफ रानी वाला गांव में चरण सिंह की घर में ही परचून की दुकान है। घर में ही दुकान है। सोमवार रात्रि लगभग 10 बजे चरन सिंह की पत्नी मिथलेश (45) हीटर पर खाना बना रही थी। अचानक बिजली के तारों में आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते परचून की दुकान तक पहुंच गईं। जहां पर बिक्री के लिए पेट्रोल की केन रखी हुई थी। पेट्रोल ने आग पकड़ ली और लपटों ने विकराल रूप से ले लिया।
विज्ञापन

लपटों के बावजूद मिथलेश संदूक में रखी 82 हजार रुपये की रकम बचाने के लिए भीतर घुस गईं। मिथलेश ने रुपये तो निकाल लिए लेकिन खुद को लपटों से बाहर नहीं निकाल पाई। मां को आग की लपटों में घिरा देख 17 वर्षीय पुत्री राजबाला बचाने के लिए अंदर घुस गई और बुरी तरह से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाकर दोनों को बाहर निकाला। परिजन मां बेटी को उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर मिथलेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि पुत्री राजबाला गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से घर में रखे कपड़े, बर्तन, दुकान का सामान, अनाज व 82 हजार रुपये की नगदी आदि सामान जलकर राख हो गया। मिथलेश के शव का अंतिम संस्कार पुलिस को सूचना दिए बिना कर दिया गया है। मृतक ने अपने पीछे छह बच्चे छोड़े हैं। जिसमें सबसे बड़ी बेटी राजबाला है। इसके अलावा दो बेटी और हैं एवं तीन बेटे हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गांव में आग में झुलस कर महिला की मौत हो जाने का मामला जानकारी में नहीं है यदि कोई सूचना मिलती है तो जांच पड़ताल की जाएगी।
- राज कुमार सरोज, इंस्पेक्टर थाना आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed