{"_id":"6791584a6417062d63019875","slug":"people-who-came-to-bring-their-daughters-wedding-were-beaten-up-four-booked-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-132951-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेटी की लग्न लेकर आए लोगों से मारपीट, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेटी की लग्न लेकर आए लोगों से मारपीट, चार पर केस
Thu, 23 Jan 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
बेटी की लग्न लेकर आए लोगों के साथ वर पक्ष ने मारपीट की। लग्न का सामान भी रख लिया। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी का रिश्ता नौगांवा सादात क्षेत्र के युसूफपुर गांव निवासी राहुल के साथ तय हुआ था। आठ नवंबर को किसान परिवार के लोगों के साथ बेटी की लग्न लेकर युसूफपुर आए थे। इस बीच किसी बात को लेकर राहुल, सचिन, महावीर व अनिल ने लग्न लेने से मना कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लग्न का सामान भी घर में रख लिया। लड़की पक्ष ने समान वापस करने को कहा तो वर पक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी।
लड़की पक्ष ने कुछ रिश्तेदारों से शिकायत की तो उन्होंने आपसी मामला बात कर फैसला कराने की बात कही। लेकिन, समझौता नहीं होने पर अब मामले की शिकायत पुलिस से की है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में राहुल, सचिन, महावीर और अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।