{"_id":"583c73bf4f1c1b0d1ede56a8","slug":"people-were-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीजे तक नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट फिर उतरेंगे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीजे तक नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट फिर उतरेंगे सड़क पर
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा के संभल चौराहा हाईवे पर जाम लगाने के दौरान लगी वाहनों की कतार ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर शौकत के दफीने में प्रमुख राजनीति दलों के लोगों ने शिरकत की। नेताओं ने पुलिस-प्रशासन से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं पूर्व विधायक मुन्ना आकिल ने तीजे तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज और उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी। हत्या की सीबीआई से जांच की मांग उठाई।
पाशा के दफीने में पहुंचे कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि दुख की घड़ी में वह शौकत के परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कुछ नहीं मगर उनके तेवर साफ झलक रहे थे कि तुर्क समाज को कितना बड़ा नुकसान हुआ है।
वहीं पूर्व विधायक मुन्ना आकिल ने शौकत पाशा हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। कहा, लखनऊ तक आवाज उठाई जाएगी। तीजे तक पुलिस शौकत के हत्यारोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार नहीं करती है तो तुर्क समाज सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन को मजबूर होगा। दफीने में भाजपा नेता अतुल जैन, खुश्तर मिर्जा, चेयरमैन मोहम्मद यामीन, नौशाद इंजीनियर, सलीम खान, जीशान पाशा, सारिक पाशा, ऋषिपाल दीवान रहे।