फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People were agitated over the non-arrest of the accused of the accident, jammed by keeping the dead body on the road

हादसा करने के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के लोग, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
People were agitated over the non-arrest of the accused of the accident, jammed by keeping the dead body on the road
अमरोहा जिले के हसनपुर में हादसे के आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने पर स्टेट हाईवे पर जाम लगाए भीड़। स - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। सड़क हादसे में सोमवार को हुई फोटोग्राफर की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए लोगों ने हसनपुर में अतरासी चौराहे पर शव रखकर गजरौला मार्ग जाम कर दिया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई है। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लगी हुई है। जाम खुलवाने की कोशिश में लोगों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे तक गजरौला-हसनपुर-संभल स्टेट हाईवे पर जाम लगा रहा। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी वीरभान (38) पुत्र शिव कुमार शादी विवाह में फोटोग्राफर का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। भगवानपुर लिंक मार्ग पर शेरगढ़ चौराहे के नजदीक कार की टक्कर से घायल हो गया था। मेरठ ले जाते समय मौत हो गई थी। पुलिस ने कार को कब्जे में कर लिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया था। मंगलवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव के बाद नाराज लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी एवं उसके खिलाफ नामजद केस दर्ज करने की मांग को लेकर अतरासी चौराहा पर जाम लगा दिया। जिससे गजरौला हसनपुर संभल मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी, ताहरपुर के प्रधान संदीप चौहान, मकनपुर के प्रधान बंटी चौहान ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। चार से पांच बजे तक करीब एक घंटे जाम लगा रहा। जिससे जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-सड़क हादसे के मामले में सोमवार की रात को हुई एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कार को कब्जे में कर रखा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-संजय तोमर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed