फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People submitted forms to become voters, chance till 30

मतदाता बनने के लिए लोगों ने जमा किए फॉर्म, मौका 30 तक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
People submitted forms to become voters, chance till 30
गजरौला क्षेत्र में बूथों पर बीएलओ से जानकारी लेते डीएम और एसपी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। विधानसभा निर्वाचन 2022 के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए शनिवार को लोग मतदेय स्थल में पहुंचे। उन्होंने बीएलओ से फॉर्म लिया उसे भर कर जमा किया। इसके लिए उन्होंने आयु और पता का प्रमाण पत्र संलग्न किया। अब विशेष दिवस 21 और 28 नवंबर को लगेगा इसके साथ ही 30 नवंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। बीएलओ के अलावा तहसील और कलक्ट्रेट में भी जमा करने की सुविधा है।
विज्ञापन

जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में कुल 1601 मतदेय स्थल हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूूूरी करने वाले लोगों को मतदाता बनने का मौका दिया है। इसके लिए लोगों को फॉर्म जमा करने होंगे। पड़ताल के बाद उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने शनिवार को जिले के मतदेय स्थलों में निरीक्षण किया। एडीएम वित्त और राजस्व भगवान शरण ने भी भी मतदेय स्थलों में सुपरवाइजर और पदाभिहीत अधिकारी की उपस्थिति जांची। उन्होंने नए लोगों के नाम शामिल करने के लिए फॉर्म छह भरने के बारे में बताया। एसडीएम विजय शंकर ने सुशीला देवी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में आए लोगों से जानकारी ली। बीएलओ से फॉर्म जमा करने के निर्देश दिए। शाम चार बजे तक बीएलओ मतदेय स्थल में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन प्रधानाध्यापक समेत सात बीएलओ गैरहाजिर, जवाब तलब
अमरोहा। विधानसभा निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के विशेष अभियान के दौरान रविवार को सात बीएलओ समेत नौ कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जिसमें दो पदाभिहीत अधिकारी भी शामिल हैं। इन लोगों को सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदेय स्थल में मौजूद रहना था, लेकिन यह लोग अपने कार्य के प्रति उदासीन रहे। एसडीएम विजय शंकर ने जवाब तलब किया है। माना जा रहा है कि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम विजय शंकर ने बताया कि कंपोजिट स्कूल श्योनाली में प्रधानाध्यापक उस्मान अली और जोया 2 की प्रधानाध्यापक बुशरा परवीन पदाभिहीत अधिकारी हैं। यह दोनों अपने ड्यूटी स्थल में मौजूद नहीं मिले। इनके अलावा प्रधानाध्यापक नगर क्षेत्र, फिरदौस जहां, उच्च प्राथमिक स्कूल भवालपुर माफी के सहायक अध्यापक सर्वेश चंद्र और जूनियर हाई स्कूल कटाई के सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार और जोया की शिक्षा मित्र संजीदा भी नहीं आई थीं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुखसाना, सुमायला और शर्मा देवी गैरहाजिर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed