फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People setting up shops on the road in the weekly market were stopped

Amroha News: साप्ताहिक बाजार में सड़क पर दुकान लगा रहे लोगों को रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
People setting up shops on the road in the weekly market were stopped
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार में सड़क पर दुकान लगा रहे दुकानदारों को पालिका और पुलिस ने रोक दिया। इससे पहले इंदिरा चौक पर पालिका के कर्मचारियों ने दुकानदारों को बाजार की ओर जाने से रोका। परेशान दुकानदारों ने भाकियू संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष नरेश चौधरी से मिल कर अपनी परेशानी रखी। पालिकाध्यक्ष पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह दुकानदारों के बीच गए। उनको समझाया कि निशान लगाई गई लाइन से पीछे दुकान लगाएं।
बुधवार को दुकानदार सामान लाद कर बाजार की ओर ले जा रहे थे। जिनको इंदिरा चौक पर पालिकाकर्मियों ने रोक दिया। कुछ दुकानदार अन्य मार्गों से सामान लेकर बाजार में गए तो उनको पालिका के अन्य कर्मचारियों ने दुकान, फड़ आदि नहीं लगाने दी। जिससे तंग आकर साप्ताहिक बाजार के दुकानदार व फड़ वाले भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के आवास पर गए। इस पर नरेश चौधरी ने फोन पर एसडीएम चंद्रकांता व डीएम राजेश कुमार त्यागी से बात की कि साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाकर गुजारा करने वाले दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

जबकि इस बाजार से कुछ चुनिंदा लोगों को छोड़ कर किसी को दिक्कत नहीं है। इसके बाद दुकान लगाने की तैयारी कर रहे थे तो सूचना पाकर एसएसआई ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने पालिका के आदेशों का हवाला देते हुए दुकानदारों को रोक दिया। इस दौरान दुकानदारों की उनसे नोकझोंक हुई। पालिका के कर्मचारियों ने निशान लगाया कि इसके पीछे ही दुकान लगाएं तो कोई आपत्ति नहीं होगी। सड़क पर कोई सामान रखने से अतिक्रमण के साथ ही रास्ता बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के पति ने दुकानदारों को समझाया

गजरौला। साप्ताहिक बाजार में दुकान नहीं लगने देने पर दुकानदार पालिकाध्यक्ष के आवास पर गए। उनको अपनी पीड़ा सुनाई। इस पर पालिकाध्यक्ष के पति व पूर्व विधायक हरपाल सिंह बाजार में गए। यहां दुकानदारों से कहा कि उनके लिए जो निशान लगाकर दिया है, उससे पीछे ही अपना सामान रखें। कोई परेशान नहीं करेगा। इस दौरान कुछ दुकानदारों से अपना सामान भानपुर फाटक मार्ग की तरफ ले जाकर बेचने को कहा। जिससे स्टेशन मार्ग बंद न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed