फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People of two communities came face to face over protest against saffron colour at religious place

Amroha News: धार्मिक स्थल पर भगवा रंग के विरोध पर आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
People of two communities came face to face over protest against saffron colour at religious place
गजरौला। गांव नौनेर में धार्मिक स्थल पर भगवा रंग करने का दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया तो दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाया और धर्मस्थल पर दोबारा से सफेद कराया। थाना क्षेत्र के गांव नौनेर में एक धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों में आस्था है। हिंदू समुदाय के लोग धर्मस्थल पर पूजा करते हैं तो बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत करते हैं। धार्मिक स्थल पर सफेद रंग था। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ लोगों ने उसका रंग भगवा कर दिया। जानकारी होने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों समुदाय के लोगों की आमने-सामने आने की नौबत आ गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर पुलिस गई। पुलिस ने भगवा रंग के स्थान पर सफेद रंग कराया। हिदायत दी कि रंग में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि उसका रंग सफेद करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed