{"_id":"5a6256f34f1c1b514a8b4815","slug":"people-feel-good-to-see-the-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशनुमा हुआ शुक्रवार, धूप से खिले लोगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशनुमा हुआ शुक्रवार, धूप से खिले लोगों के चेहरे
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपकंपाती सर्दी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। कोहरे और ठिठुरन से लोगों को जल्द निजात मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही थी। लोगों ने भी सर्दी को कोसना शुरू कर दिया था। शुक्रवार के दिन सुबह से ही खिली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। लोगों में पूरे दिन धूप का लुत्फ उठाया।
शुक्रवार की सुबह सूरज की पहली किरण लोगों के लिए भीषण ठंड से राहत की उम्मीद लेकर आई। बीते दिनों से घने कोहरे और ठिठुरन से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। धूप खिलने से सर्दी से फीकी हो चुकी शहर के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। लोगों ने बाजारों में पहुंचकर सामान की खरीददारी शुरू की, जिससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। वाहन चालकों को भी मौसम साफ होने से गाड़ियों के संचालन में आने वाली समस्याओं का सामना शुक्रवार को नहीं करना पड़ा। अचानक बदले मौसम के इस मिजाज से लोगों में खुशनुमा माहौल है।