{"_id":"5a39704f4f1c1bee688c2c96","slug":"people-chill-in-cold-and-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की आगोश में दिनभर ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की आगोश में दिनभर ठिठुरते रहे लोग
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा/गजरौला।
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में हाईवे पर मंगलवार सुबह कोहरे से गुजरते वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र कोहरे व सर्द हवाओं की चपेट में है। मंगलवार सुबह 9.30 बजे तक शहर में पचास फीट दूर का भी साफ नजर नहीं आ रहा था। जिससे वाहनों की रफ्तार थम सी गई। दोपहर 12.30 बजे तक कोहरा छाए रहने से कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं बच्चे सुबह ठिठुरते हुए स्कूल गए।
नए साल की शुरूआत में अभी 11 दिन शेष है। इससे पहले ही सर्दी का सितम लोगों पर बरस रहा है। सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। कोहरा नहीं होने के कारण लोग सोच रहे थे कि सुबह सूर्यदेव दर्शन देंगे और मौसम सुहावना रहेगा। लेकिन, उनकी उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब चारों तरफ घनघोर कोहरे की चादर जम गई। इससे एक बार फिर सड़कों पर ट्रैफिक की गति थम गई। मंगलवार को सुबह कोहरा रहा। लेकिन दिन में धूप होने से ठंड में कमी आई।मंगलवार को घने कोहरे ने पूरी तरह से शहर को अपने आगोश में ले लिया। सुबह कुछ दूरी तक भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के साथ ही इस मौसम की सबसे सर्द सुबह में लोग ठिठुर गए। शीतलहर चलने से छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। खेतों में खड़ी फसलों पर ओस बूंद के रूप में जमी हुई नजर आई। ठंड के साथ हवा में नमी के कारण नगर कोहरे की चादर में लिपट गया। देर से धूप खिलने की वजह से भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई।
सभी गर्म कपड़ों में दुबके नजर आए। शहर में सुबह और शाम को चहल-पहल कम रही। अंधेरा होते ही दुकानदार, लोग घर की तरफ जाते नजर आए।