फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pending probe of 39 pradhan

शपथ पत्र के बावजूद तीन साल से 39 प्रधानों की जांच लंबित, क्लर्क हटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
pending probe of 39 pradhan
अमरोहा। पंचायती राज विभाग में शपथ पत्र के बावजूद 39 ग्राम प्रधानों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है। खास बात यह है कि वर्ष 2017 से मामले लंबित है। सीडीओ ने ग्राम प्रधानों की शिकायतों की समीक्षा के दौरान नाराजगी जताई। पंचायती राज विभाग द्वारा जांच अधिकारियों को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन

सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ग्राम प्रधानों की शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे जिसमें कुल 39 शिकायतें ऐसी मिली जो वर्ष 2017 से लंबित हैं। उन्होंने डीपीआरओ वाचस्पति झा से सवाल किया लेकिन वह जवाब नहीं दे सके। कहा कि चार साल से शिकायत लंबित है कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ग्राम प्रधान और पंचायती राज विभाग की साठगांठ है। सर्वाधिक 10 ग्राम प्रधानों की शिकायतें परियोजना निदेशक डीआरडीए मिथिलेश तिवारी के पास लंबित है। इसके अलावा बीएसए चंद्रशेखर के पास पांच ग्राम प्रधानों की शिकायतें हैं। वहीं गन्ना अधिकारी हेमेंद्र प्रताप सिंह के पास तीन शिकायतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed