फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PCS exam tomorrow: No entry for vehicles in the city, parking for candidates

पीसीएस परीक्षा कल : शहर में वाहनों की नो एंट्री, अभ्यर्थियों के लिए पार्किंग

Sat, 11 Oct 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
PCS exam tomorrow: No entry for vehicles in the city, parking for candidates
अमरोहा। 12 अक्तूबर को होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है। यातायात पुलिस की ओर से भी रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। शहर में कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। शहर की संकरी गलियों में जाम लग सकता है। इसलिए यातायात पुलिस ने यह कदम उठाया है। हालांकि, अभ्यर्थियों के वाहन परीक्षा केंद्र से दो सौ मीटर पहले तक जा सकेंगे। वाहनों को डायवर्ट कर शहर के चारों तरफ बाईपास होकर गुजारा जाएगा। जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन


टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि जीजीआईसी कॉलेज के वाहनों के लिए टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कुंदन इंटर काॅलेज के वाहनों की पार्किंग स्कूल के परिसर में की जाएगी। जीआईसी काॅलेज के वाहनों के लिए रेलवे माल गोदाम के खाली मैदान में पार्किंग रहेगी। आईएम इंटर काॅलेज और जेएस हिंदू डिग्री काॅलेज व जेएस हिंदू इंटर काॅलेज के वाहनों को रामलीला ग्राउंड जेएस हिंदू काॅलेज के सामने की गई है। शहर में जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। इसके तहत शहर में दोनों दिन कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। साथ ही बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के वाहन पार्किंग में खड़े कराए जाएंंगे।
विज्ञापन


;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;;--;-
विज्ञापन
विज्ञापन


कल इन मार्गों से गुजरें

- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास व पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

- नौगांवा सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- नौगांवा सादात से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास व धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- अतरासी चौकी से अमरोहा की ओर जाने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड होते हुए बंबूगढ़ चौराहे से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- शहर अमरोहा से जोया/दिल्ली (हाईवे) की ओर जाने वाला वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया की ओर जाएंगे।

- शहर अमरोहा से नौगांवा सादात की ओर जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से बाईपास होते हुए नौगांवा की ओर जाएंगे।

- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे। कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।



नोट : बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थिति रीगल 77 होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed