{"_id":"582dfc674f1c1b7c229007ba","slug":"parivartan-yatra-bjp-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद के होर्डिंग पर पोती कालिख अभद्र शब्द भी लिखे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद के होर्डिंग पर पोती कालिख अभद्र शब्द भी लिखे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में टिकट पाने को लेकर पैदा हुई कलह सामने आने लगी है। फसाद नौगावां सादात विधानसभा सीट को लेकर ज्यादा है, जबकि अन्य पर कम। आज परिवर्तन यात्रा से पहले जनपद के एक पूर्व सांसद के होर्डिंग पर कालिख पोत दी गई। अभद्र शब्द लिख दिए गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने उस हिस्से को काटकर होर्डिंग तो ठीक कर दिया, मगर चर्चाएं जुबां पर रहीं। टिकट के दावेदारों ने परिवर्तन यात्रा के बल पर अपनी ताकत दिखाने की पूरी कोशिश की। उनके पंडाल में भीड़ दिखी, मगर जनसभास्थल खाली रहा।
यूं तो हर पार्टी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। बसपा ने जनपद अमरोहा की चारों विधानसभाओं पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं, जबकि सपा व भाजपा ने अभी किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा में चुनावी मैदान में उतरने वाले नेताओं के बीच मची खींचतान दिख रही है। बृहस्पतिवार को परिवर्तन यात्रा के स्वागत के दौरान जो मंजर भाजपा देखने को मिला, वह चौंकाने वाला था।
जनसभा स्थल दावेदारों के होर्डिंगों से पटा था, जिसमें पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के बड़े होर्डिंग पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी थी। भद्दे शब्द लिख दिए थे। गुरुवार सुबह आयोजकों की निगाह बोर्ड पर गई तो हक्के बक्के रह गए। उन्होंने होर्डिंग का वह हिस्सा काट दिया, जिस पर कालिख थी। आरोप है यह कारनामा किसी और का नहीं बल्कि चुनावी मैदान में उतरने वाले नेताओं के समर्थकों का ही है। बहरहाल बात चाहे जो भी हो, इस सीट के दावेदार कम नहीं हैं।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान दावेदारों ने सड़क किनारे अपने पंडाल लगाए। पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो ने खेड़ी मोड़ पर स्वागत किया। राहुल चौहान, युद्धवीर सिंह, देवेंद्र नागपाल ने जनसभा स्थल के पास ही पंडाल लगाए और यात्रा का इस्तकबाल किया। हैरानी की बात ये है कि जनसभा स्थल की कुर्सियां खाली रहीं, जबकि उनके पंडाल समर्थकों से भरे रहे। नरेंद्र प्रताप राणा, डा. वीपी सिंह ने भी यात्रा का स्वागत किया।
मैं जनसेवक की तरह काम कर रहा हूं। जनता मेरे साथ जुड़ रही है, लेकिन पार्टी के ही कुछ लोगों को यह बुरा लग रहा है। जनता ही उनके षड्यंत्रों को नाकामयाब बनाएगी। देवेंद्र नागपाल, पूर्व सांसद