फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Parashuram birth anniversary procession taken out with pomp

धूमधाम से निकाली गई परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Parashuram birth anniversary procession taken out with pomp
हसनपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकालते हुए। - फोटो : HASANPUR
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से नगर में धूमधाम के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम को आदर्श मानकर चलने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नगर के शिवाला मंदिर के निकट स्थित ब्राह्मण पुरोहित धर्मशाला के पास मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यहां से शोभायात्रा सुखदेवी इंटर कॉलेज, पुराना डाकघर, जामा मस्जिद, रहरा रोड, मैन बाजार होते हुए वापस आयोजन स्थल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में राधा कृष्ण, भगवान गणेश, शिव पार्वती, खाटू श्याम, हनुमान, भगवान परशुराम की झांकियां शामिल रहीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्या डॉ. अनुनंदिनी शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमें जो संदेश दिया है उसे अपनाकर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष विनय शर्मा ने भी विचार रखे। यहां महामंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा, विशाल शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, प्रभाष शर्मा, सुशर्मा भारद्वाज, श्रीशचंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed