फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pande Warriors defeated Pasha Club to win the first Eid Cup

Amroha News: पाशा क्लब को हराकर पांडे वॉरियर्स ने किया प्रथम ईद कप पर कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Pande Warriors defeated Pasha Club to win the first Eid Cup
जोया। डीएनएस क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे तीन दिवसीय ईद कप टूर्नामेंट में फाइनल में पांडे वॉरियर्स ने पाशा क्लब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मैच में पाशा क्लब ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पांडे वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए। जिसमें सबसे ज्यादा 75 रन तबरेज ने बनाए। ये ताबड़तोड़ 75 रन तबरेज ने 39 गेंदों में बनाए। मोहम्मद तबरेज का साथ पांडे वॉरियर्स के कप्तान असजद ने निभाया। उन्होंने भी धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 29 गेंदों में 59 रन बनाए। तीसरे बल्लेबाज मोहम्मद कादिर ने भी 14 रनों का योगदान दिया। पाशा क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जुनैद ने 4 ओवरों में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद कैफ ने 4 ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में 207 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाशा क्लब की शुरुआत बढ़िया रही। ओपनिंग में आए कैफ पाशा ने 13 गेंदे खेलकर 29 रन बनाए। जुनैद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया। कप्तान अनस ने भी 21 गेंदों में 35 रन बनाए।

पाशा क्लब की टीम निर्धारित लक्ष्य हासिल न कर सकी और 18.3 ओवरों में ही 190 रनों पर ऑल टीम आउट हो गई। पांडे वॉरियर्स की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाज कप्तान असजद परवेज रहे। उन्होंने 1.3 ओवरों में 7 रन देकर 4 विकेट लिए। शमशुल कमर ने 4 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। कादिर ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद असजद परवेज रहे। स्कोरर हाशिम तुर्क और सुब्हान पाशा रहे जबकि कमेंटेटर शाहकार अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed