फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pande Warriors beat Trkiye Club by 9 wickets

Amroha News: ईद कप टूर्नामेंट में पांडे वॉरियर्स ने तुर्की क्लब को 9 विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Pande Warriors beat Trkiye Club by 9 wickets
डिडौली। डीएनएस क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित ईद कप टूर्नामेंट के पहले मैच में पांडे वॉरियर्स ने तुर्की क्लब को एकतरफा मैच में 9 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद तबरेज बने।
विज्ञापन

ईद कप का आयोजन हटव्वा वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में तुर्की क्लब के कप्तान मोहम्मद असद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 20 ओवर्स में तुर्की क्लब ने 162 रन ऑल आउट हो गई। तुर्की क्लब की तरफ से सबसे ज्यादा रन जाने आलम ने 45 रन बनाए। दूसरे सर्वाधिक 21 रन तहकीक आलम ने बनाए। गेंदबाजी में मोहम्मद तबरेज ने 4 ओवर्स में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। शमशुल हसन ने 4 ओवर्स में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पांडे वॉरियर्स ने 15 वें ओवर में 1 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। पांडे वॉरियर्स की तरफ से कप्तान असजद परवेज ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। हुमायूं बाबर ने 37 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। हुमायूं बाबर के आउट होने के बाद मोहम्मद तबरेज ने ताबड़तोड़ 46 रन की पारी खेली और अपनी टीम को विजयी बनाया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच मोहम्मद तबरेज रहे। अंपायर मोहम्मद अनस और मोहम्मद परवेज रहे। स्कोरर डॉक्टर अरशद और कंमेंटेटर शाहकार आलम रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed