फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat by election

प्रधान पद के चार पदों पर 18 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
panchayat by election
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव प्रक्रिया के चलते सोमवार को नाम वापसी और उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। सभी छह ब्लाकों में नाम वापसी और चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। अब जनपद में चार ग्राम प्रधान पदों के लिए 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जांच में सभी के नामांकन सही मिले हैं। जबकि एक ने नामांकन पत्र वापस लिया है। सभी उम्मीदवारों को चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद पर अधितर प्रत्याशियों का निर्विरोध बनना तय है। वहीं अभी भी जिले में छह पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान ब्लाक मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। कुल 597 ग्राम पंचायतों, 683 क्षेत्र पंचायतों, 27 जिला पंचायत सदस्यों और 7271 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना था। लेकिन 4702 ग्राम पंचायत सदस्यों का ही चुनाव हो सका था। ग्राम पंचायतों पर कुल 2570 सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। वहीं चुनाव के बाद अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत फूलपुर अदलपुर, गजरौला ब्लाक की रहंदरा, गंगेश्वरी ब्लाक की खनौरा और हसनपुर ब्लाक क्षेत्र की दमगढ़ी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की मौत हो गई थी। इसलिए चारों ग्राम पंचायत पर उपचुनाव होना है। जबकि 2570 सदस्यों के रिक्त पद के लिए चुनाव होना है। चार दिन चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रधान पद के कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 3047 नामांकन कराया था। सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रत्येक ब्लाक कार्यालय पर नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई और तीन बजे तक चली। इसके बाद शाम पांच बजे तक प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए गए। जोया ब्लाक के रिटर्निंग ऑफिसर मनोज यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 733 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें से 50 जांच में निरस्त हो गए थे। 17 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए। 666 पदों पर सदस्य निर्विरोध बनना तय है। तीन वार्ड रिक्त रह गए हैं। एडीओ पंचायत विमल कुमार ने बताया कि अमरोहा ब्लाक में 626 लोगों ने सदस्य के लिए पर्चे भरे थे। इनमें से 555 पदों पर एक ही उम्मीदवार ने नामांकन किया था। शामियां मिलने पर 46 पर्चे रद्द कर दिए गए हैं। चार ग्राम प्रधान प्रत्याशी मैदान में हैं। पांच वार्डों में पंचायत सदस्य का चुनाव होगा और 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। गंगेश्वरी ब्लाक में 381 में से 216 वार्डों में एक ही प्रत्याशी मैदान में है। चार ग्राम प्रधान प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। 44 पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव होगा। मंडी धनौरा में 366 में से 263 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध हो गए हैं। 71 उम्मीदवार मैदान में हैं। हसनपुर में चार ग्राम प्रधान पदों पर चुनाव होगा। 471 में से 63 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए। 23 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया है। तीन पद रिक्त रह गए है। गजरौला में चार ग्राम प्रधान के पद के दावेदारों में से एक ने नाम वापस लिया है जबकि तीन मैदान में हैं। 434 पंचायत सदस्यों में से 341 निर्विरोध चुने गए हैं। 44 पदों पर चुनाव होना है। अब 12 जून को मतदान होगा। जबकि 14 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन

-----------------
अनिल चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed