फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   padmavat will come pratagargh via amroha

अमरोहावासियों! आज से दिल्ली से प्रतापगढ़ तक ले जाएगी पद्मावत

Wed, 16 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 16 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
padmavat will come pratagargh via amroha
रेल - फोटो : अमर उजाला
वर्षों से इंतजार कर रहे जनपद वासियों की मांग कल यानी बृहस्पतिवार को पूरी होगी। क्षेत्रीय सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के अथक प्रयास से रेलवे स्टेशन पर पद्मावत एक्सप्रेस का ठहराव किया जाएगा। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर पद्मावत और फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जनपद वासियों की दशकों पुरानी मांग है। इसके लिए जनपद के लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन के साथ ही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मांग उठाई। क्षेत्रीय सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को साथ लेकर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को ज्ञापन सौंप कर ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। 
विज्ञापन


उस वक्त रेल राज्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद ने जनपदवासियों को मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। लंबे इंतजार के बाद वह दिन आ गया। बृहस्पतिवार को पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि पद्मावत एक्सप्रेस के ठहराव का कार्यक्रम मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके ठहराव से बड़ा फायदा होगा।  पद्मावत एक्सप्रेस के अमरोहा रुकने से व्‍यापारी वर्ग में खुशी की लहर है। उनका कहना था पहले उन्‍हें लखनऊ या दिल्‍ली जाने के लिए मात्र एक दो रेलगाड़िया ही मिलतीं थीं। पद्मावत चलने के बाद उनका समय नहीं बर्बाद नहीं होगा आराम से आ जा सकेंगे।

पटरी में फ्रैक्चर, रोकी गई सत्याग्रह एक्सप्रेस
कैलसा में दिल्ली रूट पर रेलवे पटरियों के बीच फ्रैक्चर आम बात हो गई है। बुधवार को क्षेत्र के कांकर सराय मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट पटरी में फ्रैक्चर हो गया। गनीमत रही हादसा टल गया। दिल्ली की ओर जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस को कैलसा स्टेशन पर ही रोक दिया गया। नान स्टॉप ट्रेन के अचानक रुक जाने से गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। 

 सूचना पाकर रेल अधिकारियों ने आनन-फानन में कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेज कर फ्रैक्चर सही कराया और राहत की सांस ली। वहीं सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब आधा घंटा तक कैलसा स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed