फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Outpost incharge found sleeping during SP's inspection at night, suspended

कोरोना : फिर आरटीपीसीआर लैब शुरू करने की कवायद

Sat, 31 May 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 31 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Outpost incharge found sleeping during SP's inspection at night, suspended
अमरोहा। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर लैब को शुरू करने की कवायद की है। इसके लिए लैब टेक्नीशियन व डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात कर दिए गए हैं। जबकि, नॉन-मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी को तैनात करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

लंबे समय से बंद पड़ी मशीनों को इंजीनियर चेक कर चुके हैं, जो मशीन खराब हो गई है, उन्हें नई लगाने के लिए आर्डर दिया है। फिलहाल, जिले की सभी सीएचसी पर खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

अमरोहा में यह लैब 30 शैय्या मैटरनिटी विंग सीएचसी मोहल्ला कोट की बिल्डिंग में स्थापित है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यह लैब स्थापित की गई थी। करीब 200 सैंपल की क्षमता वाली इस लैब में 50 मरीजों की रोजाना जांच होती थी। सीएचसी और जिला अस्पताल में एंटीजन जांच में पॉजिटिव कोरोना के मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई जाती थी। इस लैब के खुलने से कोरोना के मरीजों को सहूलियत मिली थी। क्योंकि, इससे पहले सैंपल दिल्ली और मेरठ भेजे जाते थे, जिनकी रिपोर्ट कई दिन में मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में कोरोना खत्म हुआ तो आरटीपीसीआर लैब बंद हो गई। यहां तैनात स्टाफ को भी हटा दिया गया था। हालांकि, आरटीपीसीआर लैब में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी नौकरियों में प्राथमिकता दी गई थी। लेकिन, एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। देशभर में एक हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। शासन ने भी स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इन दोनों गर्मी के मौसम में खांसी, जुखाम, बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लिहाजा अस्पतालों में आने वाले खांसी जुकाम बुखार के मरीजों की कोरोना की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed