फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Order to file case against the centre operator in case of making fake Aadhaar

Amroha News: फर्जी आधार बनाने के मामले में केंद्र संचालक पर मुकदमे के आदेश

Thu, 23 Jan 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Order to file case against the centre operator in case of making fake Aadhaar
अमरोहा।
विज्ञापन

नौगांवा सादात में फर्जी आधार बनाने के मामले में केंद्र संचालक पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। केंद्र का पंजीकरण निरस्त करने के बाद अब संचालक पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। एसडीएम की आख्या पर डीएम ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उधर, केंद्र प्रकरण के बाद से केंद्र संचालक फरार हो गया है।
नौगांवा सादात एसडीएम सुनीता सिंह ने सोमवार को तहसील के सामने स्थित एक जनसेवा केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की शिकायत पर छापा मारा था। इस दौरान फर्जी आधार समेत जरूरी अभिलेख कब्जे में लिए थे। जांच में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने का भंडाफोड़ हुआ था। जांच के बाद एसडीएम ने डीएम को अपनी आख्या भेज दी थी।
विज्ञापन

जिसके बाद जनसेवा केंद्र का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया था। कार्रवाई के बाद से ही केंद्र संचालक मेहर अली फरार हो गया है। उधर, अब एसडीएम की आख्या के बाद डीएम निधि गुप्ता वत्स ने केंद्र संचालक पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के आदेश दिए हैं। वही, एसडीएम सुनीता सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed