फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Order for trial against the inspector who threatened the businessman with an encounte

व्यापारी को एनकाउंटर की धमकी देने वाले इंस्पेक्टर पर मुकदमे के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Order for trial against the inspector who threatened the businessman with an encounte
दुकान में चोरी की शिकायत करने पर व्यापारी ने अमरोहा नगर कोतवाली के तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत छह पुलिस कर्मियों पर दुर्व्यवहार करने, झूठे मुकदमे में फंसाकर एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी की शिकायत पर अदालत ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में डीआईजी के आदेश पर एसएसपी मुरादाबाद ने मामले की जांच कराई थी, जिसमें भी सभी पुलिस कर्मी दोषी पाए गए थे।
विज्ञापन

ये मामला नगर कोतवाली से जुड़ा है। मोहल्ला दरबारे कलां निवासी नवाब अली गांधी मूर्ति तिराहा पर दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर 2019 और 18 मार्च 2020 की रात उनकी दुकान में नकब लगाकर चोरी की घटना हुई थी। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस मामले में उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। आरोप है कि चोरी के आरोपियों को पकड़कर छोड़ दिया था। इसके बाद व्यापारी ने नगर कोतवाली पुलिस के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा डीजीपी और आईजी समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। शिकायत से बौखलाए तत्कालीन इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, दारोगा राजेंद्र पुंडीर, लोकेंद्र त्यागी (अब निरीक्षक), अनीस अहमद, क्राइम ब्रांच में तैनात दारोगा किरनपाल और सिपाही प्रमोद कुमार ने पीड़ित व्यापारी नवाब अली के साथ गाली-गलौज की। दुकान पर जाकर दुर्व्यवहार किया गया। झूठे केस फंसाकर एनकाउंटर की धमकी दी गई। डीआईजी मुरादाबाद ने प्रकरण की जांच मुरादाबाद के तत्कालीन सीओ यातायात रामसागर से कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया उन्होंने भी इन पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मानी थी। सात अक्तूबर 2021 को तत्कालीन एसएसपी मुरादाबाद बबलू कुमार ने भी डीआईजी को भेजी अपनी रिपोर्ट आरोपियों को दोषी मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी। बावजूद इसके आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। लिहाजा पीड़ित नवाब अली ने अदालत की शरण ली। शुक्रवार को इस मामले में सीजेएम डॉ.दिव्यानंद द्विवेदी ने आरोपी सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश नगर कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

आरोपी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह की वर्तमान तैनाती जनपद शाहजहांपुर में है। दरोगा लोकेंद्र त्यागी (अब निरीक्षक) मुरादाबाद के गलशहीद थाने के प्रभारी हैं। राजेंद्र सिंह पुंडीर गजरौला थाने की ब्रजघाट चौकी प्रभारी हैं। जबकि दरोगा अनीस अहमद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं सिपाही प्रमोद कुमार का तबादला भी अमरोहा कोतवाली से कहीं दूसरे थाने के लिए हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed