{"_id":"62040c64c5616358cf104912","slug":"opd-will-remain-closed-on-polling-day-doctors-will-be-posted-24-hours-in-emergency-holidays-canceled-jpnagar-news-mbd418439358","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दिन ओपीडी रहेगी बंद, इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक, छुट्टियां रदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दिन ओपीडी रहेगी बंद, इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक, छुट्टियां रदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान कार्मिकों और मतदाताओं के स्वास्थ्य को लेकर बेहद सतर्क है। मतदान के दिन सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद रहेगी। जबकि इमरजेंसी में चौबीस घंटे चिकित्सक तैनात रहेंगे।
कोरोना महामारी और चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रदद कर दी गई है। एंबुलेंस थानों में खड़ी की जाएंगी। सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 14 फरवरी को मतदान होना है।
जिला प्रशासन सहित कई विभाग सकुशल चुनाव संपंन कराने में जुटे हुए हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग को भी बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। इसके लिए इसीएमओ स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदान वाले दिन सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेगी। एंबुलेंस 108 को हर समय सतर्क रहने के निर्देश हैं। उपलब्धता के हिसाब से थाना-कोतवाली के बीच समन्वय स्थापित कर प्रशासनिक अधिकारियों की सहमति से एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। सभी चिकित्सा अधीक्षक-प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र के थानाध्यक्षों के संपर्क में रहेंगे और आपातकालीन स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। चुनाव शांतिपूर्ण निपटने तक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।