{"_id":"670875277966401591087557","slug":"only-bjp-supporters-nominated-for-the-post-of-director-opponents-said-did-not-receive-the-form-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-127400-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डायरेक्टर के पद पर सिर्फ भाजपा समर्थकों का नामांकन, विरोधी बोले- नहीं मिला पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डायरेक्टर के पद पर सिर्फ भाजपा समर्थकों का नामांकन, विरोधी बोले- नहीं मिला पर्चा
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना समिति में चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे अंतिम दौर की ओर बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को अमरोहा समिति के 11 डायरेक्टर निर्वाचन के लिए नामांकन हुए। जिससे उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। डायरेक्टर पद के लिए सिर्फ भाजपा समर्थकों का ही नामांकन हो सका है। वहीं, विरोधी पार्टी के नेताओं ने चुनाव के लिए पर्चा नहीं खरीदे जाने का आरोप लगाया है।
नौ वर्ष के अंतराल के बाद गन्ना समिति में चुनाव चल रहे हैं। अमरोहा में तीन गन्ना समितियां हैं। डेलीगेट चुनाव के बाद अब डायरेक्टर के 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव कार्यक्रम चल रहा है। सात अक्तूबर को अनंतिम मतदाता सूची के प्रदर्शन के बाद आठ को आपत्ति दाखिल होनी थी, लेकिन कोई आपत्ति दाखिल नहीं होने के बाद अगले दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन कर दिया गया। अमरोहा समिति के 11 डायरेक्टर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बृहस्पतिवार को निर्धारित समय तक केवल उन्हीं उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा कराए।
शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जिसके बाद वैध नामांकनों की सूची जारी होगी। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में एकल नामांकन होने से उनके निर्विरोध निर्वाचन का भी रास्ता साफ हो गया है। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर सुधीर कुमार ने बताया कि निर्धारित समय तक 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एकल नामांकन जमा हुए हैं। ये नामांकन केवल भाजपा प्रत्याशियों के ही हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
- चुनाव में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जा रही है। जो नामांकन पत्र लेने के लिए पहुंचे उनको नामांकन दिए गए हैं। इस तरह के आरोप निराधार हैं। - सुधीर कुमार, एसडीएम सदर/ निर्वाचन अधिकारी
गन्ना समिति के संचालक पद के सभी नौ निर्वाचन क्षेत्रों में निर्विरोध निर्वाचन तय
मंडी धनौरा। सहकारी गन्ना समिति धनौरा के सभी नौ संचालक पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। वहीं, संचालक पद के लिए सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। भाजपा के शिक्षक विधायक डॉ. हरिसिंह ढिल्लो ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर नामांकन कराने वाले डेलीगेट्स को बधाई दी है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय में संचालक पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अम्हेड़ा निर्वाचन क्षेत्र से मुनेंद्र सिंह, कौराला क्षेत्र से ब्रिजेंद्र सिंह, चकनवाला क्षेत्र से जयपाल सिंह, ढयोटी क्षेत्र से अनमोल सिंह, देहरा चक से क्षेत्रपाल सिंह, नंगला माफी से करन सिंह, फत्तेपुर शुमाली क्षेत्र से भोपाल सिंह, मूंढाखादर क्षेत्र से रेनू चौधरी व मोहददीनपुर क्षेत्र से सुदेश देवी ने नामांकन कराया। सभी नौ निर्वाचन क्षेत्रों से एक-एक नामांकन होने के कारण सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। नामांकन के मौके पर सेवा सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, गुरमीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ब्रिजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।