फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   online passport

अब ऑनलाइन होगी पुलिस की पासपोर्ट जांच रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
online passport
अमरोहा। एम पासपोर्ट पुलिस एप के जरिए सत्यापन की व्यवस्था शुरू हो गई है। अब सरकार ने प्रक्रिया को पेपर लेस कर दिया है। पुलिस की सभी सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाएंगी। इसके लिए जिले के थानों को 31 टैबलेट वितरित किए जाएंगे। टैबलेट चलाने वाले पुलिस कर्मियों को थानेवार प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी अजय कुमार ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन तीन दिनों के भीतर हो जाएगा। पुलिस का समय भी बचेगा और प्रक्रिया पूरी तरह पेपर लैस हो जाएगी। पहले पासपोर्ट ऑफिस से पासपोर्ट आवेदक की वेरिफिकेशन रिपोर्ट के लिए पुलिस ऑफिस में मेल आता था। अभी तक पासपोर्ट बनवाने के दौरान आवेदक के दस्तावेजों को सत्यापन के लिए एसपी कार्यालय भेजा जाता था। जहां से दस्तावेज संबंधित थाने में जाते थे। फिर दस्तावेजों के सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर फाइल को वापस एसपी कार्यालय भेजी जाती थी। इस काम में कई दिन का समय लगता था। हालांकि पासपोर्ट कार्यालय की ओर से सत्यापन के लिए 21 दिन का समय दिया जाता है। अब एम पासपोर्ट पुलिस एप की व्यवस्था हो गई है। थाने पर नोडल पासपोर्ट पुलिसकर्मी को टैबलेट दिया जाएगा। अब पुलिसकर्मी पासपोर्ट आवेदक के घर जाकर दस्तावेजों की फोटो लेगा और फिर उसी पर आवेदक के हस्ताक्षर लेकर वहीं से एसपी ऑफिस भेज देगा। जहां से वह दस्तावेज पासपोर्ट ऑफिस चले जाएंगे। ऐसे में दिनों का काम कुछ घंटों में ही हो जाएगा। इसके लिए सभी थानों को टैबलेट दिए जाएंगे। इसके लिए पहले पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद पासपोर्ट आवेदकों की सत्यापन रिपोर्ट सीधा ऑनलाइन की जा सकेगी।
विज्ञापन

किसको कितने मिलेंगे टैबलेट
अमरोहा। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अमरोहा, नौगांवा सादात, डिडौली, गजरौला, हसनपुर और मंडी धनौरा पुलिस को 3-3 टैबलेट दिए जाएंगे। बछरायूं, सैदनगली, अमरोहा देहात, आदमपुर को 2-2 और नोडल अधिकारी और पासपोर्ट सेल को 1-1 टैबलेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed