फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one km jam in gaujrola

हाईवे पर पलटी भूसे की ट्रैक्टर-ट्राली. एक घंटे लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
one km jam in gaujrola
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर अचानक ब्रेक लगाने से भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं बीच सड़क पर वाहन पलटा होने से हाईवे जाम की गिरफ्त में आ गया। लगभग एक घंटे बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

शनिवार की अपरान्ह लगभग साढ़े 12 बजे यह हादसा हाईवे पर स्थित थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी में मोहम्मदाबाद के निकट हुआ। गांव सुल्तानठेर निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र प्रकाश सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा लादकर हापुड़ जा रहा था। अचानक ही सामने से आ रहा वाहन से बचने के लिए उसने ब्रेक लगाया। ब्रेक लगाते ही ट्रैक्टर हाईवे की रेलिंग से टकरा गया और ट्राली बीच सड़क पर पलट गई। ट्राली में लदा भूसा सड़क पर ही फैल गया। वहां बीच सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली और भूसा होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। कुछ ही देर में वहां वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज एसआई मोहित बालियान भी वहां आ पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक की पास ही एक निजी नर्सिंग होम में मरहम पट्टी कराई। वहीं वाहनों को वन-वे सड़क से संचालित कराया। लगभग एक घंटे बाद ही हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed