फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One dengue patient found, 980 patients reached OPD

Amroha News: एक डेंगू संक्रमित मिला, ओपीडी में पहुंचे 980 मरीज

Sun, 17 Nov 2024 03:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 17 Nov 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
One dengue patient found, 980 patients reached OPD
अमरोहा। जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब 53 वर्षीय व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिला है। बुखार पीड़ितों से जिला अस्पताल का जनरल वार्ड फुल है। लगातार डेंगू आशंकित मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 55 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 980 मरीज पहुंचे। जिसमें बुखार मरीजों की संख्या ज्यादा रही। डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू आशंकित आठ मरीजों की जांच कराई गई, जिसमें व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में मलेरिया आशंकित 31 मरीजों की जांच कराई गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर ने तुरंत डेंगू संक्रमित व्यक्ति को वार्ड में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जबकि, जनरल वार्ड में बुखार के 18 मरीज का इलाज चल रहा है। पिछले दिनों विभागीय अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त किए जाने के दावे किए थे। लेकिन, अचानक मरीज बढ़ने पर सभी दावे हवाई साबित हो रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि बदलते मौसम का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। जिसकी वजह से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल और डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article