{"_id":"5a2ee7f84f1c1b001c8b8498","slug":"one-arrested-in-looted-byke-with-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से मारपीट कर लूटी बाइक, एक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से मारपीट कर लूटी बाइक, एक पकड़ा
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला।
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव खादगूजर-चौकपुरी रोड पर रविवार रात नौ बजे बाइक सवार किसान को बदमाशों ने निशाना बना लिया। मारपीट कर बाइक लूट ली गई। शोर मचाने पर मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां भीड़ ने बदमाश बताकर एक संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव हयातपुर निवासी नरेश किसान है। वह रविवार रात करीब नौ बाइक पर सवार होकर जंगल से गांव की ओर जा रहा था। चौकपुरी व खादगूजर रोड पर तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर बाइक लूट ली। इस दौरान कुछ दूर जाने पर नरेश ने शोर मचा दिया। बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची भीड़ घटना स्थल के पास से ही एक संदिग्ध को पकड़ लिया और लोगों का मानना है कि वह बदमाश है। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि भीड़ ने किसी भी संदिग्ध को नहीं पकड़ा है। हालांकि पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।